काली किशमिश सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, खासकर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इसका पानी बेहद लाभकारी होता है।
वजन नियंत्रित रखे: हेल्दी स्नैक्स के रूप में रोजाना सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है।
हड्डियाँ मजबूत बनाए: कैल्शियम और मिनरल्स हड्डियों को मजबूत रखते हैं।
त्वचा और बालों के लिए: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं।
काली किशमिश को खाने के साथ-साथ इसका पानी पीने से महिलाओं के मासिक धर्म की अनियमितता और हार्मोन का असंतुलन भी ठीक हो सकता है।
काली किशमिश में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, यह शरीर में खून की कमी पूरी करती है।
किशमिश का पानी बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए साफ ग्लास में 8-10 किशमिश डालें।
आधा ग्लास पानी डालें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह छानकर पिएँ।