दुनिया का सबसे हेल्दी ABC Juice | देखिए कैसे बनता है

अगर आप हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह के जूस पीते हैं, तो अब सबको भूल जाइए… क्योंकि ABC Juice एक ही ग्लास में देता है पूरी हेल्थ

क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं दुनिया का सबसे हेल्दी जूस… और उसका नाम है ABC Juice

ABC Juice एक हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक है, जो तीन चीज़ों को मिलाकर बनाया जाता है — सेब, चुकंदर और गाजर

इसे कई लोग मिरेकल ड्रिंक या ग्लो जूस भी कहते हैं, क्योंकि यह शरीर और त्वचा दोनों पर जल्दी असर दिखाता है

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए — 1 मीडियम सेब, आधा चुकंदर, 2 मीडियम गाजर, थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा और आधा चम्मच नींबू का रस।

सभी चीज़ों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। पानी अपनी पसंद के अनुसार मिलाएँ। और लो, आपका ABC जूस तैयार है

ध्यान रखें कि यह जूस आपको सुबह खाली पेट ताज़ा बनाकर ही पीना है। इसे स्टोर करके न रखें, हमेशा फ्रेश ही सेवन करें