Home / Latest News / Latest Karwa Chauth Mehndi Design 2026: इस करवा चौथ सजाएं अपने हाथ दुल्हन जैसी मेहंदी डिजाइन्स के साथ

Latest Karwa Chauth Mehndi Design 2026: इस करवा चौथ सजाएं अपने हाथ दुल्हन जैसी मेहंदी डिजाइन्स के साथ

करवा चौथ का त्योहार भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ की तैयारियों में सबसे अहम हिस्सा होता है मेहंदी लगाना। हाथों और पैरों पर खूबसूरत Karwa Chauth Mehndi Designs इस व्रत की रौनक को और भी बढ़ा देते हैं। मेहंदी न सिर्फ हाथों की शोभा बढ़ाती है, बल्कि यह प्यार, समर्पण और शुभता का प्रतीक भी होती है. करवा चौथ पर खासतौर से दुल्हन जैसी सुंदर और डिटेल्ड मेहंदी डिज़ाइन्स लगाए जाते हैं.

Latest Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति में सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर पूजा करती हैं. इस पावन अवसर पर मेहंदी लगाना एक पारंपरिक और शुभ रिवाज माना जाता है. मेहंदी न सिर्फ हाथों की शोभा बढ़ाती है, बल्कि यह प्यार, समर्पण और शुभता का प्रतीक भी होती है. करवा चौथ पर खासतौर से दुल्हन जैसी सुंदर और डिटेल्ड मेहंदी डिज़ाइन्स लगाए जाते हैं – जिनमें चांद, छलनी, दूल्हा-दुल्हन, पेज़ली, फ्लोरल और ट्रेडिशनल बेल डिज़ाइन्स शामिल होते हैं. यह डिज़ाइन्स सिर्फ हाथों की सजावट नहीं, बल्कि हर महिला के प्रेम और भावनाओं की अभिव्यक्ति होती हैं.

हैप्पी करवा चौथ 

नई शादीशुदा महिलायें इस करवा चौथ अपने हाथों में भरे हुए मेहंदी के डिजाइन के साथ हैप्पी करवा चौथ भी लिख सकते हैं. इससे उनके हाथों की खूबसूरती और बढ़ जाएगी. 

भरे हाथों की मेहंदी

कोई भी व्रत या त्यौहार में महिलाएं मेहंदी लगा कर काफी खुश होती है लेकिन करवा चौथ के समय में मेहंदी लगानेसे उनके पति  की उम्र लंबी होती है, इसलिए ये भरे हाथ की मेहंदी करवा चौथ के बढ़िया चुनाव हो सकता है.

बैक हैंड मेहंदी

कई महिलायें हाथों के पिछले  हिस्से में  ज्यादा भरी हुई मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, क्योंकि पिछला हिस्सा हाथ का जल्दी नजर आता है, तो ये मेहंदी के डिजाइन आपके हाथ के पिछले हिस्से की खूबसूरती बढ़ा देगा.

बारीक डिजाइन

बारीक मेहंदी का चलन भी आज कल काफी ज्यादा ट्रेंड में है. इस मेहंदी को लगाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है लेकिन ये मेहंदी लगाने के बाद काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है.

ट्रेडिशनल पैरों की मेहंदी

इसमें एड़ी से लेकर उंगलियों तक गोल मांडला और बेल डिज़ाइन्स बनाए जाते हैं।

यह क्लासिक और हर मौके के लिए परफेक्ट मानी जाती है।

मेहंदी लगाने के टिप्स

1. मेहंदी लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ और सुखा लें।

2. बेहतर रंग के लिए नींबू-चीनी का लेपन 6–8 घंटे बाद लगाएं।

3. मेहंदी सूखने के बाद रात भर रखने से रंग गहरा आता है।

4. हटाने के बाद तुरंत पानी न लगाएँ — सूखने के बाद ऑयल लगाकर रखें।

5. घर पर प्राकृतिक मेहंदी (हर्बल) लें, केमिकल फ्री पेस्ट से एलर्जी का खतरा कम रहता है।

यह भी  पढ़े  : Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर , कब है करवा चौथ व्रत?

कब किस स्टाइल का चुनाव करें

अगर शादी या भरी-पूरी रस्म है → ब्राइडल फुल-हैंड।
कम समय हो या तेज़ मेकओवर चाहिए → अरैबिक।
सिंपल और एलिगेंट चाहिए → मिनिमलिस्ट।

निष्कर्ष

मेहंदी आपके करवा चौथ के लुक को दुल्हन जैसा बना सकती है — चाहे पारंपरिक हो या मॉडर्न। सही डिज़ाइन और सही केयर से मेहंदी का रंग गहरा होगा और त्योहार की खुशी और बढ़ेगी।

Tagged: