योग से शरीर स्वस्थ रहता है और यह कई बीमारियों से बचाव करता है। हर उम्र के लोगों के लिए योग करना लाभदायक है।
योग से सेहत को होने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं जब इसके साथ सही आहार भी लिया जाए। इसलिए ज़रूरी है कि योग करने के बाद क्या खाना चाहिए, यह सही तरीके से समझें।
योग शुरू करने से आधा घंटा पहले केला, सेब या नाशपाती जैसे फल खा सकते हैं। ये हल्के होते हैं और तुरंत ऊर्जा देते हैं।
योग समाप्त होने के तुरंत बाद बहुत सारा पानी नहीं पीना चाहिए। बेहतर होगा कि 10-15 मिनट रुककर धीरे-धीरे गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन दोनों मिलता है।
योग के कुछ समय बाद स्प्राउट्स सलाद – मूंग, चना, मसूर के अंकुरित दाने सुबह योग के बाद सबसे अच्छे हैं।
योग करने के बाद कुछ देर रुककर दही या ग्रीक योगर्ट – इसमें फल या शहद मिलाकर खाने से प्रोटीन और ऊर्जा दोनों मिलते हैं।
योग के बाद भीगे बादाम, अखरोट और मूंगफली – शरीर को प्रोटीन और हेल्दी फैट प्रदान करते हैं।
यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। विस्तृत जानकारी और व्यक्तिगत सलाह के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Health Expert) की सलाह लें।