तेज़ी से वजन घटाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स।

वज़न का ज़्यादा बढ़ जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। वज़न कम करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं—कोई जिम में पसीना बहाता है, तो कोई डाइटिंग करता है।

जिम जाना फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यहां लोग एक्सरसाइज़ करके शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखते हैं।

काजू में मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज़्म को नियमित करता है। इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B और E भी होते हैं।

बादाम प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से भूख कंट्रोल रहती है। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वज़न कम करने में मदद करती है।

अखरोट में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो वज़न घटाने में मदद करता है। यह अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी प्रदान करता है।

हालाँकि अखरोट में कैलोरी अधिक होती है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे वज़न घटाने में मदद मिलती है।

पिस्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का खज़ाना होता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है।

मखाना सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वज़न घटाने में मददगार होती है।

यह ख़बर सामान्य जानकारी पर आधारित है। विशेष जानकारी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।