रेड पास्ता बनाने की आसान रेसिपी

बच्चों को रेड सॉस पास्ता खूब पसंद होता है। आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद बिल्कुल बाज़ार जैसा आएगा।

इसे बनाने के लिए चाहिए उबला हुआ पास्ता, 4 बारीक कटे लहसुन, 2 बारीक कटी प्याज़, 1 बारीक कटी शिमला मिर्च और 1 बारीक कटी गाजर।

स्वादानुसार नमक, 4 टमाटर की प्यूरी, स्वादानुसार काली मिर्च, ओरेगैनो, चिली फ्लेक्स और टोमैटो केचप

सबसे पहले पैन में तेल डालें, फिर इसमें लहसुन और प्याज़ डालकर भून लें। अब सारी सब्ज़ियाँ डालकर हल्का-सा भून लें। इन्हें सिर्फ़ भूनना है, पूरा पकाना नहीं है।

जब यह भुन जाए तो इसमें टमाटर की प्यूरी डालें। नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से चलाएँ। इसे 2 से 3 मिनट तक पकने दें।

अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छे से मिक्स करें। गैस को धीमी आंच पर कर दें। पैन को ढककर 5 मिनट तक इसे पकाएँ।

अब इसमें ओरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालें और अच्छे से मिक्स करें। 2 से 3 मिनट और पकने दें। इसके बाद इसमें केचप डालें।

2 मिनट बाद गैस बंद कर दें और पास्ता उतार लें। रेड सॉस पास्ता बनकर तैयार है, इसे गरमागरम परोसें।

ध्यान रहे कि जब पास्ता को उबालें तो उसे ओवरकुक न करें। उबालते हुए उसमें थोड़ा सा तेल डालें, इससे पास्ता चिपकता नहीं है।

रेड सॉस पास्ता को सर्व करते वक्त इस पर ऊपर से मोज़ेरेला चीज़ डालकर गार्निश कर सकते हैं।